
जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन की गूंज अब पड़ोसी देशों तक पहुंच गई है। नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर भारतीय Gen-Z की जमकर तारीफ हो रही है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर बिलाल हसन ने तंज कसते हुए कहा कि “हमारे यहां तो ऐसे आंदोलनकारी एक प्लेट बिरयानी में बिक जाते हैं।” उन्होंने भारतीय युवाओं की एकजुटता की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान की Gen-Z को भी इससे सीखना चाहिए। नेपाल के कंटेंट क्रिएटर ने युवाओं से कहा कि अपने गुस्से और मुद्दों को लेकर आप जो महसूस कर रहे हैं, वह जायज है। वहीं, श्रीलंकाई कार्टूनिस्ट के एक कैरिकेचर और प्रदर्शनकारी रिया अहीर की तस्वीर ने भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। यानी CJP आंदोलन की चर्चा अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों के सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रही है।





