
कवर्धा / रायपुर : – छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में लगे दाग के बाद अब पीएम जन मन योजना के अंतर्गत निर्माण होने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए है। मामला, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कवर्धा का है। यहाँ करोड़ो की लागत से बनी एक सड़क दो माह के भीतर ही जमीन से गायब हो गई, नई नवेली इस सड़क का हाल उस समय बेहाल हो गया, जब इलाके में बारिश का पहला झोका आया था। इस सड़क के देखते ही देखते परखच्चे उड़ गए। वो कई जगह से उखड गई, यही नहीं इस मार्ग पर हादसों की झड़ी लग गई। सड़को की पतली हालत के मामले से भुक्तभोगियों ने गृह मंत्री विजय शर्मा को अवगत कराया। इसके बाद मंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर विभागीय अधिकारियों की टीम उतार दी। इसकी बागडोर PMGSY के CEO और 2008 बैच के आईएएस भीम सिंह को सौंपी गई।

बताया जाता है कि मौंके का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे भीम सिंह के भी पैरो तले यह सड़क खिसक गई। इस सड़क के चारों ओर फैले मलबे से उसकी गुणवत्ता का पैमाना साफ़ – साफ़ झलक रहा था। इस सड़क की दयनीय हालत देख कर CEO भीम सिंह ने निर्माणकर्ता एजेंसी और ठेकेदार को सबसे पहले न केवल ब्लैकलिस्ट करने का फरमान जारी कर दिया बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर FIR दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।

जानकारी के मुताबिक कवर्धा में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत दलदली से मेन रोड खरिया होते हुए अगरी (बी) तक हालिया बनाई गई सड़क पहली ही बारिश में साफ़ हो गई है। बताया जाता है कि दो महीने के भीतर ही यह सड़क कई स्थानों से उखड़ने लगी थी, लेकिन पहली बारिश में ही अब साफ़ हो गई हैं। भुक्तभोगियों के मुताबिक पहली बारिश में पापड़ जैसे टूट-टूटकर सड़क के बिखरने से रोजाना हादसे हो रहे है। सड़क के कई स्थानों पर डामर मुरुम – मिट्टी के कण – कण फ़ैल गए है, गड्ढे ही गड्ढे और सड़क नदारत जैसे हालात भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया था, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई।

यह भी बताया जाता है कि शिकायतों के बाद मौके का जायजा लेने जब CEO भीम सिंह सड़को पर उतरे तो उन्होंने गुणवत्ता के पैमानों की उड़ती धज्जियां देखकर उन्हें हैरानी हुई। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत करोडो की लागत से तैयार नई – नवेली सड़क की दयनीय हालत देखकर भीम सिंह ने कानून का डंडा चलाने में देरी नहीं की। बताया जाता है कि विभाग ने सड़क निर्माण के ख़त्म होने की अवधि के काफी पहले ही ठेकेदार का भुगतान सुनिक्षित कर दिया था। लेकिन अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। PMGSY के CEO भीम सिंह ने लिया सड़क निर्माण का जायजा लेने के बाद सख्त तेंवर दिखाए है। उन्होंने स्वयं सड़क उखाड़ कर उसकी गुणवत्ता की जाँच की और फ़ौरन क़ानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक यह तथ्य भी सामने आया है कि ओवरलोड वाहन और शोल्डर निर्माण में बरती गई खामी से सड़क धंसने का सिलसिला शुरू हुआ। यह भी बताया जाता है कि निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को निलंबित करने के लिए CEO भीम सिंह ने शासन को अवगत कराया है।

उधर पूरे मामले पर किसी भी सूरत में कोताही न बरतने के निर्देश उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए है। उन्होंने अपने X पोस्ट @vijaysharmacg पर लिखा कि उनके निर्देश पर बोड़ला के खारिया से अगरी तक पीएम जनमन योजना की सड़क की राज्य स्तरीय जांच सचिव भीम सिंह ने की, सड़क की कोर कटिंग करवाकर मौके पर ही करवाई जांच क्षतिग्रस्त हिस्से को उखाड़कर पुनः बनाने के साथ गुणवत्ता के साथ शोल्डर सुधार करवाने के निर्देश दिए गए है।







