वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वेक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव डूबी, 15 की मौत

हनोई। वियतनाम के फू क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद इलाके में राहत एवं बचाव अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन हादसे से जुड़ी सभी जानकारियां जुटा रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “शनिवार को वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय प्रशासन की मदद से खोज और बचाव अभियान जारी है तथा भारतीय मिशन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।”

दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हादसे के बाद प्रभावित परिवारों की सहायता और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में 24 घंटे के कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

हो ची मिन्ह सिटी कंट्रोल रूम:

  • +84 36 281 7930
  • +84 91 552 3714
  • +84 33 452 0414

हनोई कंट्रोल रूम:

  • +84 91 308 9165

भारतीय दूतावास ने कहा है कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए प्रभावित परिवार इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

About The Author