UP Weather Alert: यूपी में मानसून की एंट्री तय! जानिए कब बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में मौसम इस वक्त दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। एक तरफ कई जिलों में तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश राहत का एहसास करा रही है। गुरुवार को भी गर्मी का असर बरकरार रहा और प्रयागराज समेत कई जिलों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।

हालांकि राहत की खबर भी सामने आई है। उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसूनी गतिविधियां तेजी पकड़ेंगी और 29 से 30 जून के बीच प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है। मानसून का पहला असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा, जिसके बाद धीरे-धीरे बारिश का दायरा पूरे प्रदेश में बढ़ेगा। अनुमान है कि बारिश शुरू होने के बाद तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

About The Author