सच्चे का बोलबाला,पूर्व मुख्यमंत्री “भू-PAY”बघेल का मुंह काला,वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव,निलेश शर्मा और साजिद हाशमी बा-इज्जत बरी, पत्रकारों में खुशी की लहर…

बिलासपुर :छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव,निलेश शर्मा और साजिद हाशमी को बिलासपुर की अदालत ने बा-इज्जत बरी कर दिया है। मामला वर्ष 2023 में तत्कालीन कांग्रेस की “भू-PAY” सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरों के निष्पक्ष प्रकाशन -प्रसारण से जुड़ा बताया जाता है। क़रीब ढाई साल तक चली,कानूनी कार्यवाही के बाद आज अदालत का बहुप्रतीक्षित फैसला सामने आया है। अदालत ने अभियोजन पक्ष की तमाम दलीलों को खारिज़ करते हुए साफ़ कर दिया,कि तीनों पत्रकारों को झूठे मामले में फंसाया गया था।

अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा, कि सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष एक भी आरोप को सिद्ध नहीं कर पाया। सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा पेश कई गवाहों ने अदालत को बताया,कि उनके नाम का बेजा इस्तेमाल करते हुए, तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों के खिलाफ झूठा  प्रकरण दर्ज किया था।

उन्होंने अदालत से कहा, कि वे अपने गुम मोबाइल की सूचना देने के लिए थाने पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोरे कागज़ पर उनसे साइन करवाए थे,बाद में इन दस्तावेजों का दुरुपयोग पत्रकारों के खिलाफ़ झूठा प्रकरण दर्ज करने के किया गया। इन गवाहों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर हैरानी जताते हुए अदालत को बताया,कि ना तो उन्हें संबंधित प्रकरण के बारे में कोई जानकारी है,और ना ही उनके द्वारा कभी थाने में शिकायत की गई थी।

“राज दरबारी”! पढ़िए,छत्तीसगढ़ के राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों की खोज परख-खबर, व्यंग्यात्मक शैली में,लेखक और वरिष्ठ पत्रकार ‘‘राज’’ की कलम से, व्यंग-लेख का मकसद किसी की भी मानहानि नहीं बल्कि कार्यप्रणाली का इज़हार मात्र है…

बचाव पक्ष के वकील श्रीनिवास राव के मुताबिक, भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरों के प्रकाशन को रोकने के लिए निर्दोष पत्रकारों पर झूठी FIR दर्ज कर दबाव बनाया था। उनके मुताबिक़, पुलिस ने भी राजनैतिक दवाब के चलते गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीनों पत्रकारों को प्रताड़ित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी,लेकिन अब ”दूध का दूध और पानी का पानी” साफ़ हो गया है। उधर,प्रदेश भर के कई पत्रकारों और उनके संगठनो के पदाधिकारियों ने अदालत के इस फैसले का स्वागत किया है।

यह भी पढ़े : GEN-Z के सेनेटरी नैपकिन पैड पर 47 करोड़ का दांव ! खास शर्तों से छत्तीसगढ़ के स्वसहायता समूह समेत कई योग्य कंपनियां प्रतियोगिता से बाहर,चहेतों को ठेका दिलाने की रेस तेज…  

About The Author