छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, दशहरा से विंटर वेकेशन तक 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए काम की खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के स्कूलों में इन तीनों अवसरों पर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।

शासन के आदेश के अनुसार दशहरा की छुट्टी 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगी। इसके बाद दीपावली के मौके पर 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं साल के अंत में बच्चों को शीतकालीन अवकाश मिलेगा, जो 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। इस तरह तीनों अवकाशों की अवधि 5-5 दिन होगी। यह अवकाश व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 के लिए लागू की गई है। आदेश प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों पर भी लागू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश की प्रतियां सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित संस्थानों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

About The Author