रायपुर में गणेशोत्सव को लेकर बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 19 रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा नियम …

रायपुर: अगर आप गणेशोत्सव के दौरान रायपुर की सड़कों पर निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजधानी में गणेश उत्सव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रास्तों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है। नई व्यवस्था 27 सितंबर तक लागू रहेगी।

दरअसल, गणेशोत्सव के दौरान रिंग रोड से शहर की तरफ आने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं और वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से शहर में प्रवेश करने वाले 19 प्रमुख मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। इन मार्गों पर यह प्रतिबंध सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। यानी इस समय के दौरान भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए हल्के मालवाहक वाहनों के संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत मध्यम, भारी और हल्के मालवाहक वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। पुलिस का उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान जाम की स्थिति से बचना और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाना है। इसलिए अगर आप मालवाहक वाहन लेकर शहर की ओर निकल रहे हैं, तो निर्धारित समय और ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

About The Author