
पटना: बिहार की सियासत में अब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में जाने पहचाने जाएंगे| बीजेपी विधायक दल ने उन्हें अपना नया नेता चुन लिया है| वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे| प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के के लिए आज एक बड़ा दिन है। आज नीतीश युग का अंत हो गया है और बतौर मुख्यमंत्री सम्राट युग का आरंभ होने वाला है। दरअसल आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी कैबिनेट मीटिंग की, जिसमें उन्होंने इस्तीफा दिया।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार बिहार की नई सरकार में 2 डिप्टी सीएम नहीं होंगे सिर्फ निशांत कुमार के रूप में एक ही उप मुख्यमंत्री होंगे। जबकि अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी कोटे से 2 उप मुख्यमंत्री भी हैं।इसी के साथ ये भी संभावना जताई जा रही है कि बिहार की नई सरकार में बीजेपी के कुछ नए चेहरे मंत्री बन सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अपने कोटे से कुछ ‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों की छुट्टी कर सकती है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। लेकिन वो चेहरे कौन कौन हो सकते हैं उसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इसके अलावा, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई जगह को किसी प्रभावशाली नए चेहरे से भरे जाने का संभावना है।




