
नोएडा:देश की राजधानी दिल्ली में अब प्रदर्शनकारियों को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क है| नोएडा हिंसा मामले में यूपी पुलिस की जाँच में ऐसे इनपुट मिले है,जिससे दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर आ गई है|दरअसल,पुलिस से सामना करने के लिए प्रदर्शनकारी अब हाथो में मिर्ची पाउडर लेकर चलने लगे है,ताकि लाठी चार्ज या झड़प के दौरान पुलिस की आँखों में मिर्ची झोंकी जा सके| दिल्ली से सटे नोएडा में श्रमिकों की हिंसा का आज दूसरा दिन है,इलाके में अभी भी तनाव देखा जा रहा है, सामान्य झड़पे सामने आई है | इस बीच मौके पर पुलिस ने अतिरिक्त बल भेज कर हालात को सामान्य बनाने में झोंक दिया है |सूत्र तस्दीक करते है,कि प्रदर्शन स्थल के आस-पास मिर्च पाउडर से भरे कई डिब्बे और पॉलीथिन बरामद किए गए है|हालाँकि,इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है |

प्रदर्शनकारियों के हिंसक कदम सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जाँच तेज़ कर दी है उसे कई ऐसे सबूत मिले है,जिसमे प्रदर्शनकारी धरना प्रदर्शन को हिंसक रूप देने की कवायत में जुटे थे| नोएडा में वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों पर श्रमिकों के प्रदर्शन के बीच कमिश्नरेट पुलिस को उपद्रवियों का अहम सुराग हाथ लगा है।पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर एक अराजक तत्व की ऑडियो मिली है जिसमें वह उपद्रवियों से अपील कर रहा है कि कल पुलिस पर हमला करना है, हमारे बहुत सारे भाई-बहन घायल हुए हैं। सभी को अपने साथ लाठी डंडे लेकर चलना है।इतना ही नहीं पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर अराजक तत्वों का एक स्क्रीनशॉट भी मिला है जिसमें एक प्रदर्शनकारी नेता ने लाठी डंडे से अलग मिर्ची पाउडर लेकर चलने की आह्वान किया है।अभी तक पुलिस ने 50 ऐसे बाॅट हैंडल चिन्हित किए हैं, जिसे नोएडा में विभिन्न स्थानों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को घेरते हुए माहौल बिगड़ने के लिए प्रयोग किया गया है। बवाल के बीच दूसरे दिन भी सेक्टर 121 स्थित गढ़ी चौखंडी में घरेलू सहायिकाओं ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इसमें कुछ लोगों ने अचानक से सोसायटी के गेट और सुरक्षा गार्ड के कमरे पर पत्र शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर दौड़ी पुलिस फोर्स ने लोगों को तितर-बितर कर दिया। सेंट्रल जोन की डीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक ही घटना का वीडियो अलग-अलग स्थान का बताकर प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने का काम चल रहा है।उधर,हरकत में आई पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है,विभिन्न स्थानों पर हुए उपद्रव के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज किए हैं जबकि इंटरनेट मीडिया पर लगातार भ्रामक वीडियो प्रसारित कर अफवाह फैलाने के मामले में अलग अलग थानों में दो अकाउंट होल्डर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।




