
बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। आज सुबह नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए और लोकभवन जाकर अपना त्याग पत्र दिया । वहीं, दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा। भाजपा विधायक दल का नेता ही एनडीए सरकार का नया मुख्यमंत्री होगा।

पटना एयरपोर्ट पर विशेष विमान कर गया है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पटना पहुंच चुके हैं। शिवराज सिंह को बिहार के नए सीएम को चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसके चलते नए सीएम का एलान वही करेंगे। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार चुनाव में प्रभारी रहे विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे।




