नई मुश्किल में फंसे चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री,अब धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज…

रायपुर : चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के बाद फिर एक नए मामले,धोखाधड़ी को लेकर सुर्ख़ियों में है| उनके खिलाफ रायपुर के खम्हारडीह थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। हकीकत क्या है ? यह तो जाँच के बाद ही साफ़ होगा,वक़्त ही बताएगा लेकिन,पहले से ही यौन अपराध के मामले में जेल की हवा खा रहे,ज्योतिषाचार्य फिर एक नई मुसीबत में फंस गए है |मौत का रहस्य’ बताने के नाम पर उन पर 40 लाख की ठगी के आरोप लगे है|

यह भी पढ़े : रायपुर के ‘नकटी कांड’ के पीछे कौन ? इस IPS अधिकारी के  फार्म हाउस में भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने और बीजेपी सरकार को बदनाम करने की रची गई साज़िश ? बड़ा खुलासा…

दुष्कर्म मामले में ज़मानत का इंतज़ार कर रहे छत्तीसगढ़ के चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री फिर एक नई मुश्किल में फंस गए है|दरअसल,यौन अपराध से जुड़े मामले में  ज्योतिषाचार्य को अभी हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाई है,मामला विचाराधीन बताया जाता है| इस बीच नई जानकारी सामने आई है,बताया जा रहा है,कि पंडित  नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ रायपुर के खम्हारडीह थाने में  धोखाधड़ी के मामले को लेकर एक ओर FIR दर्ज कर दी गई है|फरियादी गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई थी,कि उनके भाई की मौत के पीछे की सच्चाई जानने के लिए उन्होंने,ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया था | 

यह भी पढ़े : सुशासन के बैनर तले ”NRDA” को दोबारा दिवालिया बनाने की कवायतें जोरों पर,100 करोड़ पर हाथ साफ़ करने के लिए टेंडर में ख़ास ”गिरोह” का सदस्य होना ”अनोखी शर्त”…

आरोप है कि ज्योतिषाचार्य के साथ-साथ तांत्रिक पूजा और  क्रियाओं के जरिए मौत का रहस्य बताने का दावा पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री के द्वारा किया गया था| उन्होंने इसके लिए डॉक्टर त्रृषभ चौबे से करीब 40 लाख रुपये वसूल लिए थे|डॉक्टर त्रृषभ चौबे के मुताबिक, उनके भाई की लगभग डेढ़  साल पहले इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वे अपने भाई की  मौत की असली वज़ह जानना चाह रहे थे| 

यह भी पढ़े :NRDA का 3 NIT Tender निरस्त, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सख़्त फरमान,गड़बड़ी पाई गई – तो होगी कार्यवाही…

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ज्योतिषाचार्य ने कई हिस्सों में नकदी के साथ-साथ एक XUV वाहन भी अपने कब्जे में ले लिया था। उनके मुताबिक,जब लंबे समय तक उनके भाई की मौत का रहस्य नहीं खुला तो,उन्हें अपने साथ हुई ठगी होने का एहसास हुआ | उधर,एक के बाद एक मामला दर्ज होने से ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री के समर्थको में मायूसी छा गई है|

जानकारी के मुताबिक,पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना को लेकर अपनी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है| तंत्र-मंत्र, चमत्कार और विशेष साधना के आरोपों की तस्दीक की जा रही है|पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| हकीकत क्या है ? इसका अदालती कार्यवाही के बाद ही पता चलेगा ?  

  

About The Author