राज्यपाल रमेन डेका आज करेंगे एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

रायपुर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज राजधानी रायपुर में एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे। लोक भवन की ओर से उपलब्ध कराई गई इस एंबुलेंस का संचालन  जगन्नाथ सेवा समिति के माध्यम से किया जाएगा।

बता दें कि, इस पहल से स्थानीय लोगों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम के तहत आज सुबह 10:30 बजे जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह सेवा क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

About The Author