NRDA का 3 NIT Tender निरस्त, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सख़्त फरमान,गड़बड़ी पाई गई तो होगी कार्यवाही…

रायपुर : NRDA ने अटल नगर नवा रायपुर के सौंदर्यीकरण से जुड़े 3 NIT Tender को  निरस्त कर दिया है,करोड़ों की इस टेंडर-निविदा में छत्तीसगढ़ नर्सरी मेन एसोसिएशन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता की  शर्त जोड़ने के चलते विवाद गहरा गया था | पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने मामले के संज्ञान में आते ही इस विवादित शर्त को ना केवल ख़ारिज कर  दिया,बल्कि टेंडर -निविदा ही रद्द करने के निर्देश दिए है| 

यह भी पढ़े : सुशासन के बैनर तले ”NRDA” को दोबारा दिवालिया बनाने की कवायतें जोरों पर,100 करोड़ पर हाथ साफ़ करने के लिए टेंडर में ख़ास ”गिरोह” का सदस्य होना ”अनोखी शर्त”…

वित्त और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने पारदर्शिता बरते जाने को लेकर सख़्त निर्देश भी दिए है| उन्होंने साफ़ किया,कि नवा रायपुर अटल नगर को विकसित करने के लिए तमाम जरुरी संसाधन मुहैया कराए जा रहे है|

यह भी पढ़े : रायपुर जिले में तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

यह भी बताया जाता है,कि NRDA के ”CEO चंदन कुमार” ने मामले को गंभीरता से लेते हुए,टेंडर-निविदा निरस्त करने की फौरी कार्यवाही को तेज़ी से अमली जामा पहनाया है| उन्होंने,संबंधित अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए है |

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतज़ार,आया तबादलों का मौसम, ट्रांसफर-पोस्टिंग की बयार…

यह भी बताया जा रहा है,कि अब नए सिरे से 3 NIT Tender जारी किए जाएंगे| गौरतलब है,कि नवा रायपुर अटल नगर में NRDA के टेंडर की शर्तों में बदलाव की ख़बर को ‘‘न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़” ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था| इस ख़बर के संज्ञान में आते ही, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वस्तुस्थिति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए| उन्होंने,यह भी साफ़ किया,कि सुशासन के सिद्धांतों का पालन करते हुए  NRDA विकास के नए सोपान तय कर रहा है| 

About The Author