रायपुर जिले में तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के कई तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी तबादला सूची के अनुसार आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा और गोबरा नवापरा समेत विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें तबादला सूची…

बताया जा रहा है कि जिले में राजस्व और प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यह फेरबदल किया गया है। अब नई पदस्थापना के बाद संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author