VEDANTA PLANT BLAST : अनिल अग्रवाल समेत अफसरों पर केस दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती में हुए वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। 14 अप्रैल को हुए इस खौफनाक बायलर विस्फोट में 20 मजदूरों की जान चली गई, जबकि कई अभी भी अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

अब पुलिस ने सीधे कंपनी के टॉप लेवल तक कार्रवाई कर दी है। वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल, मैनेजर देवेंद्र पटेल और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।
जांच में साफ हुआ कि हादसा अचानक नहीं था, बल्कि लापरवाही का नतीजा था। बायलर में जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा हो गया था, जिससे दबाव बढ़ा और जोरदार धमाका हो गया। रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि मशीनों की सही देखरेख नहीं हुई और सेफ्टी नियमों को नजरअंदाज किया गया।

About The Author