
नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में आज सुबह-सुबह बड़ा झटका लगा जब AAP सरकार के ताकतवर मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED ने रेड मार दी। सुबह 7 बजे ही टीम लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित उनके घर पहुंच गई और बाहर भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई।
मामला सिर्फ एक घर तक सीमित नहीं है। लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। अरोड़ा के करीबी रियल एस्टेट कारोबारी हेमंत सूद और उनके पार्टनर चंद्रशेखर अग्रवाल भी ED के निशाने पर हैं।

सूत्रों के मुताबिक पूरा खेल जमीन का है। आरोप है कि इंडस्ट्रियल जमीन को नियमों को ताक पर रखकर रेजिडेंशियल में बदला गया। यानी CLU में गड़बड़ी कर बड़ा फायदा उठाया गया।
रेड के बाद सियासत भी गरमा गई है। CM भगवंत मान ने इसे बीजेपी की दबाव वाली राजनीति बताया, वहीं अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि इतनी रेड के बाद भी अब तक क्या मिला?
बड़ी बात ये है कि 3 दिन में AAP के दूसरे बड़े नेता पर ED की रेड हुई है। 2027 चुनाव से पहले ये कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है।




