नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हुए, लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं मिली। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज़ दबाई जा रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ सख्त कदम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की मांग की।







