
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम्’ में भगवान श्रीराम के किरदार को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर को अपने पुराने बीफ वाले बयान पर लोगों से माफी मांगनी चाहिए। निकिता का कहना है कि जब तक रणबीर माफी नहीं मांगते, वह सोशल मीडिया पर #BoycottRanbirKapoor अभियान चलाती रहेंगी। एक पॉडकास्ट में निकिता ने कहा कि भगवान श्रीराम का किरदार निभाना सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि इस भूमिका को निभाने वाले कलाकार को लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
निकिता ने रणबीर के पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उन्हें अपनी गलती का एहसास है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर की निजी छवि श्रीराम के चरित्र से मेल नहीं खाती। बता दें कि रणबीर कपूर ने करीब 15 साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। यही बयान बाद में विवाद की वजह बना। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रामायणम्’ की तैयारी के दौरान रणबीर ने नॉनवेज और शराब छोड़कर सात्विक जीवनशैली अपनाई है।





