रायपुर : - छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। रायपुर से मानसून की वापसी की रेखा गुजर रही है, वहीं ऊपरी हवा में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने करीब 26 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

रायपुर समेत कई इलाकों में शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर और रायपुर समेत कई जिले मौसम के इस बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं।