रायपुर : - छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे के भीतर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 18 IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से लेकर अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस फेरबदल में अमन कुमार रमन कुमार को पुलिस अधीक्षक (SIA) और अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (SIB) बनाया गया है। वहीं, आकाश श्रीमाल, अक्षय प्रगोद सबद्रा और आकाश कुमार शुक्ला को पुलिस मुख्यालय में अलग-अलग शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है। रविन्द्र कुमार मीणा को चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध शाखा का SP बनाया गया है, जबकि रोहित कुमार शाह को 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर का सेनानी नियुक्त किया गया है।
जिलों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
सुमीतकुमार दत्ताहारी को ASP (ऑप्स), कांकेर, ईशु अग्रवाल और विमल कुमार पाठक को ASP (ऑप्स), नारायणपुर, मयंक मिश्रा को ASP (ऑप्स), सुकमा और वैशाली जैन को ASP (ऑप्स), जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। हर्षित मेहर को ASP (ऑप्स), कोंडागांव और राहुल बंसल को ASP (ऑप्स), बीजापुर भेजा गया है। प्रशिक्षु अधिकारियों की भी नई पदस्थापना हुई है। अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), जगदलपुर बनाया गया है। साकोर मानसी नानाभाउ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर, आदित्य कुमार को CSP, राजनांदगांव और प्रतीक बंसोडे को CSP, अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
टिप्पणियाँ (0)