रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह का वर्चुअली उद्घाटन कर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने साफ़ किया है,कि छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकी जा रही है | राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है।

भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। वीर नारायण सिंह, गैंद सिंह और वीर गुंडाधुर के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकताा है। उन्होंने इस मौके पर तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, बुद्धू भगत, टंट्या भील और लक्ष्मण नायक सहित देशभर के जनजातीय नायकों को किया नमन। नितिन नबीन ने कहा,कि जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान ने देश की आजादी की लड़ाई को मजबूती दी। उन्होंने,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए वर्चुअल संबोधन में कहा,कि नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास की राह तय कर रहा है | उन्होंने कहा, कि जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के आज धरमजयगढ़ दौरे में ख़राब मौसम ने काफी ख़लल डाला | बताया जाता है,कि नितिन नवीन का विमान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, लेकिन सुबह कम विजिबिलिटी और ख़राब मौसम के कारण चार्टर विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। काफी प्रयासों के बावजूद लैंडिंग संभव नहीं होने पर विमान को वापस लौटना पड़ा।इस सूचना के बाद नितिन नबीन के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने की जानकारी दी गई | इसके पूर्व विमान को आसमान में मंडराते देखे जाने के दौरा जिंदल एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं का ताँता लगा रहा,हालाँकि विमान नहीं उतर पाने के चलते कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी | उनकी कमी को पूरा करने के लिए स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी | दोनों ही नेताओं के संबोधन के दौरान कई बार तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी |

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजेपी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से आदिवासी नेताओं को अवगत कराया | धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में पार्टी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने समां बांधे रखा, साथ ही मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य मौजूद रहे | इससे पूर्व धरमजयगढ़ पहुँचे, दोनों ही नेताओं का जिंदल एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया|