केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में अपनी राज्य इकाई तैयार करेगी और आगामी चुनाव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। इस दौरान चिराग पासवान ने SIR समेत कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे चुनावी मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उनके इस ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ के सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि वहां LJP (राम विलास) की भूमिका अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी परिस्थितियों के अनुसार फैसला लेगी और जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव मैदान में उतरने के लिए भी तैयार है। चिराग के इस बयान को आगामी चुनावों से पहले पार्टी के विस्तार और अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
टिप्पणियाँ (0)