बालोद : - पढ़ाई कर लाइब्रेरी से घर लौट रही 22 वर्षीय युवती पर सोमवार शाम अज्ञात युवक ने तेजाब फेंक दिया। सिंचाई कॉलोनी के पास अचानक हुए इस हमले से युवती चीख उठी। तेजाब की चपेट में आने से उसका चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने घायल युवती को तत्काल बालोद जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर के डीकेएस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद युवती के परिवार में भी चिंता का माहौल है।
इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान के साथ-साथ हमले की वजह का भी पता लगाने में जुटी है। युवती के परिचितों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।
टिप्पणियाँ (0)