MANIPUR VIOLENCE : मणिपुर में फिर हिंसा भड़की

मणिपुर. मणिपुर में हालात एक बार फिर बेकाबू हो गए हैं। रात के अंधेरे में हुए रॉकेट हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हमले में 5 साल के बच्चे और 5 महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया जा रहा है कि मोइरांग इलाके में एक घर को निशाना बनाकर हमला किया गया। इसके बाद पूरे घाटी क्षेत्र में गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़कों पर उतर आए, गाड़ियों में आग लगा दी गई और पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर प्रदर्शन हुआ।

हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ ने CRPF कैंप तक घेर लिया। स्थिति संभालने के लिए सुरक्षाबलों को फायरिंग और स्मोक बम का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसमें 19 लोग घायल हो गए।

अब प्रशासन ने बिष्णुपुर में कर्फ्यू लगा दिया है और 5 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है, ताकि अफवाहें न फैलें। पूरे इलाके में भारी फोर्स तैनात है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है।

About The Author