SUKESH BAIL : ठग सुकेश को बेल!

नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत दे दी है। ‘दो पत्तियां’ चुनाव चिन्ह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उसे जमानत मिल गई है।

कोर्ट ने साफ कहा कि किसी भी हाल में व्यक्ति की आजादी सबसे ऊपर है और कानून का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए नहीं होना चाहिए।

दिलचस्प बात ये है कि सुकेश पर 31 केस दर्ज हैं, लेकिन कोर्ट ने कहा कि इससे इस केस में उसके बेल के अधिकार पर फर्क नहीं पड़ता, खासकर जब वह ज्यादातर मामलों में पहले से जमानत पर है।

जज ने ये भी माना कि सुकेश काफी समय से जेल में है और केस की सुनवाई भी लंबित है, ऐसे में उसे और लंबे समय तक जेल में रखना सही नहीं होगा।

हालांकि राहत के बावजूद सुकेश फिलहाल जेल से बाहर नहीं आएगा, क्योंकि उसके खिलाफ दूसरे केस अभी भी चल रहे हैं।

About The Author