रोहतक में आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला, महिला को सड़क पर गिराकर नोचा… CCTV में कैद दहशत , देखें वीडियो

रोहतक: रोहतक की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक आवारा कुत्ते के अचानक हमले से महिला की चीख-पुकार से पूरी गली गूंज उठी। महिला हाथ में बैग लेकर घर की ओर जा रही थी, तभी कुत्ता अचानक उस पर टूट पड़ा। महिला ने बचने के लिए पूरी ताकत से शोर मचाया और कुत्ते को लात मारकर भगाने की कोशिश की, लेकिन हमले के दौरान वह जमीन पर जा गिरी।

CCTV फुटेज में कैद खौफनाक मंजर में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला खुद को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। इसी दौरान एक महिला ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते को भगाया, तब जाकर पीड़िता को राहत मिली। घायल महिला को परिजन और स्थानीय लोग इलाज के लिए PGI लेकर पहुंचे। स्थानीय लोगों का दावा है कि यही कुत्ता पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है, जिनमें एक 9 साल की बच्ची भी शामिल है। अब घटना के बाद कॉलोनी में बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर भेजने में भी लोग डर रहे हैं। लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

देखें वीडियो : –

About The Author