
भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 1 जुलाई 2026 को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 23 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं तेज आंधी के चलते किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 5 राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।

वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे अधिक बारिश का कहर देखने को मिलेगा। असम में बाढ़ का कहर अभी और बढ़ने वाला है। पश्चिमी राज्यों के लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।
पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए भी चेतावनी है। कई जगहों पर बारिश के चलते तापमान में कमी देखने को मिलेगी। 2 जुलाई, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है। निचले क्षोभमंडल स्तर में पूर्वी बिहार और आसपास के इलाकों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 1 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताएंगे…
देश के 23 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 23 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।




