कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा के बीच पीएम मोदी की बैठक, मंत्रालयों के सचिवों संग कर रहे मंथन…

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  आज अहम बैठक जारी है। इसमें सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिव शामिल है । सेशेल्स दौरा पूरा करके एक दिन पहले ही दिल्ली लौटे पीएम मोदी की ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है । माना जा रहा कि इसमें रिफॉर्म्स पर बात हो सकती है। इसके अलावा ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के लिए किए गए सुधारों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में शामिल होने वाले सचिव अपने-अपने मंत्रालयों के कामकाज और सुधारों को लेकर उठाए गए कदमों में हुई प्रगति के बारे में प्रेजेंटेशन भी करेंगे । प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही लक्ष्य तय कर दिया है कि 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाया जाए। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी आज सचिवों के साथ मिलकर इसी लक्ष्य को लेकर अहम दिशा निर्देश दे सकेंगे। इस दौरान अगली पीढ़ी के सुधारों की समीक्षा करेंगे।

About The Author