आखिरी अलविदा से पहले सास लिख गई दर्द की दास्तान, दीवार पर बहू को ठहराया जिम्मेदार …

कोरबा : – लक्ष्मणबन में 40 वर्षीय लक्ष्मी मानिकपुरी की मौत के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस को कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा संदेश मिला, जिसमें लक्ष्मी ने अपनी बहू और उसके मायके वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

मौत से पहले उसने बहनों को एक वीडियो भी भेजा था, जिसमें वह पारिवारिक विवाद और मानसिक पीड़ा का जिक्र कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। दीवार पर लिखे संदेश, वीडियो और परिजनों के बयानों की जांच की जा रही है।

About The Author