रील बनाने के चक्कर में गई दोस्त की जान, 8 फीट गहरे पूल में धकेला, देखते रहे साथी  

रायपुर। सोशल मीडिया पर रील्स और व्यूज की होड़ अब खतरनाक रूप लेती जा रही है। राजधानी रायपुर से सामने आए एक वीडियो ने इस सनक की भयावह तस्वीर दिखा दी है। चंद सेकंड की वायरल रील बनाने के लिए कुछ युवकों ने अपने ही दोस्त की जान जोखिम में डाल दी। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तैरना नहीं जानने वाले युवक को यह कहकर पूल में छलांग लगाने के लिए उकसाया गया कि पानी केवल चार फीट गहरा है। लेकिन जैसे ही उसने छलांग लगाई, वह करीब आठ फीट गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा।

करीब 53 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पानी में खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मारता रहा, जबकि उसके साथी मदद करने के बजाय हंसते रहे और वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। आखिरकार मौके पर मौजूद लाइफगार्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को अब तक 25 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की दौड़ किस हद तक युवाओं को लापरवाह बना रही है। किसी व्यक्ति की जान को खतरे में डालकर कंटेंट बनाना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि परिस्थितियों के आधार पर यह गंभीर कानूनी परिणाम भी ला सकता है। यदि किसी को जानबूझकर ऐसी स्थिति में डाला जाए जिससे उसकी जान को खतरा हो, तो संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

About The Author