पुराना सीलमपुर में चार मंजिला मकान में लगी आग, ग्राउंड फ्लोर से उठीं लपटें; दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं …

नई दिल्ली : – शाहदरा जिले के पुराना सीलमपुर इलाके में रविवार को चार मंजिला इमारत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिसके बाद धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई। गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इमारत की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक किरायेदार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मी आग को पूरी तरह बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

About The Author