
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के कार्यकाल का आज औपचारिक रूप से समापन होने जा रहा है। उनके सम्मान में आज हाईकोर्ट परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में होगा, जिसमें हाईकोर्ट के न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता शामिल होकर उन्हें विदाई देंगे।चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन्होंने 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर पदभार संभाला था।

करीब तीन साल पांच महीने के कार्यकाल के दौरान उन्होंने न्यायिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल और उल्लेखनीय कार्य किए।उनके सेवानिवृत्त होने के बाद ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी संभालेंगे।




