19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी, ‘Awarapan 2’ का टीजर हुआ रिलीज़  

19 साल बाद दर्द और एक्शन के साथ लौटे Emraan Hashmi, ‘Awarapan 2’ का टीजर रिलीज़

साल 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ अब 19 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहा है। मेकर्स ने फिल्म का 1 मिनट 45 सेकेंड का टीजर रिलीज़ कर दिया है, जिसमें इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आ रहे हैं।

टीजर में प्यार, दर्द, बदला और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिलती है। इमरान का डायलॉग, “दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा… इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या फिर मैं,” फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में दिशा पाटनी फीमेल लीड और शबाना आज़मी मुख्य विलेन के रोल में नजर आएंगी। ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

About The Author