
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 31 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। फेरबदल के तहत अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी गई है।

वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक का दायित्व सौंपा गया है। दोनों अधिकारियों के पास पुलिस प्रशिक्षण और नागरिक सुरक्षा से जुड़े अहम विभाग रहेंगे।

इसी क्रम में एसआरपी कल्लूरी को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन की जिम्मेदारी मिली है। वहीं विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बड़े स्तर पर हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

सावन विदाई पर महादेव के दरबार में हाजिरी, ज्योतिर्लिंगों में उमड़ी श्रद्धा की भीड़,कीजिए दर्शन…







