
नई दिल्ली। NEET-PG 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने NEET-PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है। अब अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे।NBEMS की ओर से 24 अगस्त 2026 को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और असम तथा मेघालय से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में संशोधन किया गया है। इससे पहले एडमिट कार्ड 24 अगस्त को जारी किए जाने थे।30 अगस्त को होगी NEET-PG 2026 परीक्षा
NEET-PG 2026 परीक्षा की निर्धारित तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगी।
अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा
NBEMS ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें। बोर्ड ने अफवाहों, अपुष्ट सोशल मीडिया पोस्ट या तीसरे पक्ष की ओर से प्रसारित संदेशों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।
अभ्यर्थी NEET-PG से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए NBEMS की वेबसाइट https://natboard.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।





