
CM योगी का आज 3 जिलों में दौरा
लखनऊ से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा, मैनपुरी और इटावा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ₹1,286 करोड़ से ज्यादा की 239 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।आगरा में CM योगी ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ की शुरुआत करेंगे। इसके जरिए प्रदेश के शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की योजना है। इसके बाद मुख्यमंत्री मैनपुरी पहुंचेंगे, जहां ₹682 करोड़ से ज्यादा की 111 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं इटावा में ₹604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। तीनों जिलों में मुख्यमंत्री लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक और स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। CM योगी के इस दौरे में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण पर सरकार का फोकस साफ नजर आएगा।







