
CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से निकले CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जिसके बाद संसद मार्ग समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस कार्रवाई के बावजूद देर रात प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन फिर शुरू कर दिया। CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे।

इस बीच गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने और इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान किया। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने संसद सत्र के मद्देनजर पड़ोसी राज्यों को अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।





