
रायपुर : छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निज सचिव संतोष अग्रवाल को मंत्री जी ने कार्यालय और बंगले दोनों से बाहर का रास्ता दिखा दिया है| उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है| मामला,पिछले वर्ष 2025 में फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (FCI) और नागरिक आपूर्ति निगम (NAN ) के चना और गुड़ ख़रीदी मामले में अनियमितता से जुड़ा बताया जाता है| यही नहीं,सूत्रों का दावा है,कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के APL और BPL सिस्टम से जुड़ी योजनाओं में भी गड़बड़झाले को लेकर भी निज सचिव का नाम शामिल बताया जाता है|

एक जानकारी के मुताबिक, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गुड़ और चना ख़रीदी के करोडो के निविदा टेंडर को खाद्य मंत्री ने पूर्व में निरस्त कर दिया था| इस मामले की जाँच भी कराई गई थी| यह भी बताया जा रहा है,कि निज सचिव की कार्यप्रणाली के चलते ”मंत्री महोदय” को कई मौकों पर असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था| जबकि,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल पारदर्शितापूर्ण और नियमानुसार कार्यप्रणाली के पक्षधर बताए जाते है|

हालांकि,सरकारी दस्तावेजों में निज सचिव को हटाए जाने का कोई स्पष्ट कारण दर्शाया नहीं गया है| जानकारी के मुताबिक ”मंत्री महोदय” के निवेदन पर निज सचिव की हटाए जाने की कार्यवाही की गई है|

मंत्री दयाल दास बघेल ने अपने पत्र में लिखा था,कि संतोष अग्रवाल को 7 सितंबर 2026 से निजी स्थापना से कार्यमुक्त किया गया है। संतोष अग्रवाल वर्तमान में उप-प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर कार्यरत हैं। आदेश की प्रतिलिपि उन्हें सूचनार्थ भी भेजी गई है।हालांकि,पत्र में संतोष अग्रवाल को निजी स्थापना से कार्यमुक्त किए जाने के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।उधर,सेवाओं से कार्यमुक्त होने के बाद निच सचिव संतोष अग्रवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है |



