
Karnataka CM Row: कर्नाटक में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने पर बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर पिछड़ी जातियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है.

कर्नाटक में लंबे समय से चल रही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं पर आखिरकार विराम लग गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज मंत्रियों के साथ बैठक करने के बाद यह ऐलान किया है कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद से ही उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ओबीसी समाज से आने वाले मुख्यमंत्री को हटाना पिछडे वर्गों के साथ विश्वासघात है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ओबीसी हितों की बात करते हैं, लेकिन अब उसी पार्टी ने अपने ओबीसी मुख्यमंत्री को हटाने का रास्ता तैयार कर दिया है। बोम्मई ने इसे पिछड़ी जातियों के साथ धोखा बताया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का यह कदम चुनावों में असर डालेगा। उनके अनुसार पिछडा वर्ग कांग्रेस के खिलाफ जा सकता है, क्योंकि पार्टी ने अपने ही ओबीसी चेहरे को कमजोर किया है। बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए पिछडे वर्गों का मुद्दा उठाती है। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धारमैया को स्थिर शासन का मौका नहीं मिला और शुरुआत से ही सत्ता साझा करने की चर्चा चल रही थी।




