
Breaking News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धारमैया लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया थी। इस दौरान उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगियों को धन्यवाद दिया। तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। सीएम सिद्धारमैया ने इसी मीटिंग में इस्तीफा देने का ऐलान किया था।राज्यपाल के विशेष सचिव को सौंपा इस्तीफाकर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने कहा कि मुझे सिद्धारमैया (CM के तौर पर) का इस्तीफा मिल गया है, लेकिन राज्यपाल के लौटने के बाद ही वे इसे स्वीकार कर सकते हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज पहले ही मध्य प्रदेश के नागदा स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए थे।

जानें सिद्धारमैया एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा
इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार और मंत्री जी परमेश्वर भी वहां मौजूद हैं। सिद्धारमैयाने कहा कि मैंने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल के कार्यालय में जमा कर दिया है। राज्यपाल यहां नहीं हैं, वे आज रात लौट रहे हैं। इसलिए, मैंने इस्तीफा उनके कार्यालय में जमा कर दिया।




