मारा गया एक और पति ! सांप को बनाया हथियार, पत्नी और प्रेमी की साजिश का सनसनीखेज खुलासा…

मेरठ के हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल पंवार की हत्या के बाद उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना और उसके प्रेमी तुषार ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए ड्रामा रचा। शनिवार को पुलिस ने पत्नी दामिनी, प्रेमी तुषार और सांप उपलब्ध कराने वाले उदय व सोनू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।हत्या के तुरंत बाद आरोपी स्कूल संचालक अतुल को अस्पताल ले गए और बाद में झाड़-फूंक के बहाने उसे दूर ले गए ताकि पोस्टमार्टम से बचा जा सके। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को नींद की गोलियां खिलाकर और सांप से डसवाकर अतुल की हत्या कर दी गई थी।  

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

शुक्रवार सुबह सात बजे दामिनी ने तुषार को दोबारा फोन कर बुलाया। तुषार स्कूल वैन लेकर उनके घर पहुंचा। इसके बाद दामिनी ने हत्या को सर्पदंश का हादसा बताते हुए शोर मचाया। वे दिखावे के लिए अतुल के शव को स्कूल वैन में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

आरोपी तुषार की फाइल फोटो

परिजनों ने बताया कि जब तुषार को लगा कि पुलिस और परिजनों को उन पर शक हो रहा है तो उसने झाड़-फूंक का नाटक शुरू किया। इस बहाने वे शव को चेतावला गांव ले गए, जहां झाड़-फूंक करने वाले ने भी उसे मृत ही बताया। 

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो

इसके बाद परिजन शव को पैतृक गांव भंडोरा ले गए जहां उन्होंने अंतिम संस्कार करने से साफ मना कर दिया और पुलिस से पोस्टमार्टम की मांग की।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो

क्या अतुल को पता था अपनी मौत का
जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा तो दामिनी चिल्लाने लगी और विरोध किया। उसने पुलिस और परिजनों से कहा कि अतुल जीवित रहते हुए अक्सर कहते थे कि मरने के बाद उनका पोस्टमार्टम न कराया जाए। पत्नी की इस अजीबोगरीब दलील पर मृतक के पिता अजब सिंह और भाई (नोएडा पुलिस के हेड कांस्टेबल) कुलदीप ने सवाल खड़े किए कि क्या अतुल को पहले से पता था कि उनकी हत्या होने वाली है।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो

भाजपा में सक्रिय पदाधिकारी थे अतुल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश के निशान की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत का सटीक कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। भाजपा युवा मोर्चा के हस्तिनापुर मंडल अध्यक्ष सूरज सोनी ने बताया कि अतुल उनके संगठन के सक्रिय पदाधिकारी थे। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले में पत्नी, प्रेमी और सांप लाने वाले दो साथियों समेत कुल चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो

घर पर लगा था ताला
अतुल और दामिनी कस्बे के भारत माता पार्क के पास दीपक अग्रवाल के मकान में किराए पर रहते थे। शनिवार को दामिनी के घर पर ताला लगा था। लोगों ने भी दंपती में विवाद होने की जानकारी दी। अतुल की हत्या के बाद उनका छह वर्ष का बेटा मानिक अपने दादा अजब सिंह के साथ गांव में चला गया।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो

भाई ने बनाई दूरी
वारदात के बाद दामिनी के मायके वाले भी उससे दूरी बनाने लगे हैं। उसके भाई ने थाने पहुंचकर कहा कि आज से हमारा दामिनी से कोई रिश्ता नहीं है। अब हमारे घर कभी मत आना। वहीं, आरोपी दामिनी और तुषार पछवाता करते नजर आए। तुषार ने दामिनी से यहां तक कहा कि मैंने तेरे चक्कर में आकर अपना घर बर्बाद कर लिया।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

आरोपी पत्नी दामिनी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दामिनी के संपर्क में आने के बाद बदली तुषार की तकदीर
जांच में यह भी सामने आया है कि दामिनी से मुलाकात के बाद तुषार की आर्थिक स्थिति सुधर गई थी। रामलीला मैदान के पास पुश्तैनी मकान में रहने वाला तुषार दामिनी के स्कूल में बस चालक था। दामिनी ने उसे बच्चों को लाने-ले जाने के लिए एक वैन भी दी थी।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

तुषार के घर के बाहर खड़ी अतुल की स्कूल वैन –

आसपास लोगों का कहना है कि पहले आर्थिक तंगी झेलने वाला तुषार अचानक सोने की अंगूठियां और चेन पहनने लगा था। चर्चा है कि ये कीमती आभूषण भी दामिनी ने ही उसे दिलवाए थे।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

अतुल हत्याकांड: आरोपी जेल भेजे गए
मेरठ के हस्तिनापुर में पति अतुल पंवार की नींद की गोलियां खिलाने के बाद सांप से डसवाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी स्कूल बस चालक तुषार और दोनों सपेरों राजू और उदय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो –

एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार, स्कूल संचालक अतुल कुमार की हत्या के लिए आरोपियों ने पहले उन्हें नींद की गोलियां खिलाईं। इसके बाद तुषार ने एक सपेरे उदय की मदद से कॉमन करैत सांप के जरिए अतुल को डसवाया ताकि मौत को प्राकृतिक सर्पदंश का हादसा दिखाया जा सके। घटना के बाद पत्नी ने लंबा नाटक किया, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच और परिजनों के संदेह ने इस सुनियोजित साजिश का राज खोल दिया।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो

यह है पूरा मामला
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाई और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो सपेरे सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने सपेरे दोस्तों की मदद ली। दोनों सपेरे हस्तिनापुर निवासी हैं। मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना जे ब्लॉक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो –

तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने लोगों को बताया कि अतुल को सांप ने डस लिया है। अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

पत्नी दामिनी की फाइल फोटो

अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे। शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है। 

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो

सांप को वहीं छोड़ दिया
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया है कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अतुल के स्कूल में तीन माह से ही बस चालक के तौर पर कोहला, मवाना निवासी तुषार काम करता था। अतुल की पत्नी दामिनी का तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो

इसी के चलते अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। दोनों की मंशा अतुल के बीमे के 20 लाख रुपये हड़पने की भी थी। इसमें से पांच लाख रुपये सपेरो को देने थे।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो –

साजिश के तहत सबसे पहले तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदी और दामिनी को दीं। दामिनी ने यह गोलियां खाने में मिलाकर अतुल को खिला दी। रात करीब दो बजे जब अतुल गहरी नींद में सो गए तब तुषार ने उदय को वहां बुलाया और सांप से अतुल के हाथ-पैर पर डसवा दिया।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

हस्तिनापुर में भारत माता पार्क स्थित दामिनी अतुल के घर बाहर खड़े स्थानीय लोग

इसके बाद सांप को जानबूझकर बिस्तर पर ही छोड़ दिया गया, ताकि यह प्राकृतिक सर्पदंश जैसा प्रतीत हो। तुषार और उदय रात में ही वहां से चले गए। सुबह होने पर दामिनी ने इसे हादसा बताते हुए पूरा नाटक रचा।

Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar

तुषार के घर के बाहर खड़ी अतुल की स्कूल वैन –

फोरेंसिक टीम की जांच
अतुल की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शुरुआत से ही घटना पर संदेह जताते दामिनी पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों की मांग पर सीओ मवाना पंकज लवानिया और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए। 

About The Author