
केरल की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले 10 दिनों से जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। कांग्रेस हाईकमान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीडी सतीशन के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया। अब वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही सीएम फेस को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के बीच अहम बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस महासचिव Jairam Ramesh ने संकेत दिया था कि जल्द ही नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

140 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस नीत यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटें जीतकर शानदार बहुमत हासिल किया है। हालांकि मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में हुई देरी को लेकर पार्टी को विपक्ष के साथ-साथ अपने नेताओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Sunny Joseph ने भी माना था कि फैसले में देरी से जीत का उत्साह थोड़ा फीका पड़ रहा था। अब वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी इसे युवा नेतृत्व और राजनीतिक अनुभव के बेहतर संतुलन के तौर पर देख रही है। जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का भी ऐलान किया जा सकता है।



