सितंबर में छुट्टियों की सौगात! छत्तीसगढ़ में 4 और 14 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद …

रायपुर : – सितंबर का महीना छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए छुट्टियों की खुशखबरी लेकर आया है। राज्य सरकार ने इस महीने दो दिनों को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत 4 सितंबर और 14 सितंबर 2026 को प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।

जन्माष्टमी पर छुट्टी, वीकेंड से बनेगा लंबा ब्रेक

सितंबर की पहली सार्वजनिक छुट्टी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रहेगी। इस दिन सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा। इसके बाद 5 सितंबर शनिवार और 6 सितंबर रविवार होने के कारण कई कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लगातार तीन दिन का ब्रेक मिल सकता है।

हरितालिका तीज पर भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश

इसके बाद 14 सितंबर को हरितालिका तीज के मौके पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन भी सरकारी दफ्तरों के साथ शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। वहीं 15 सितंबर को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान किया गया है।

इन त्योहारों पर ऐच्छिक अवकाश

सितंबर में सार्वजनिक अवकाश के अलावा कई ऐच्छिक छुट्टियां भी रहेंगी। इनमें हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नवाखाई, ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी जैसे पर्व शामिल हैं। हालांकि, स्थानीय और ऐच्छिक अवकाश को लेकर अंतिम निर्णय संबंधित जिला प्रशासन या विभाग के आदेश के आधार पर लागू होगा। खासकर नुआखाई जैसे स्थानीय पर्वों पर छुट्टी संबंधित जिले द्वारा जारी आदेश के अनुसार ही मान्य होगी।

About The Author