रायपुर / डॉ. एस. भारतीदासन ने आज रायपुर जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2006 बैच के अधिकारी डॉ. भारतीदासन इससे पूर्व कलेक्टर सूरजपुर, कलेक्टर जांजगीर-चांपा, डायरेक्टर फूड व एम.डी. मार्कफेड तथा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण पदों रहते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके है।राज्य सरकार ने उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए अब उन्हें राजधानी रायपुर का कलेक्टर बनाया है। श्री भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्टोरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।