
रायपुर : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का अहम दिन है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने से पहले अपने निवास पर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी ने आरती उतारकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और छत्तीसगढ़ की पवित्र माटी से तिलक लगाया।बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर वित्त मंत्री ने अपनी पत्नी की पसंद का केसरिया रंग का जैकेट पहना। पूजा के बाद वे लाल रंग के टैब और ब्रिफ केस के साथ विधानसभा के लिए रवाना हुए। इस बार वे बजट दस्तावेज लाल टैब में प्रस्तुत करने वाले हैं।

विधानसभा पहुंचने के बाद वे सीधे अपने कक्ष में गए, जहां अंतिम तैयारियों के बाद सदन में बजट पेश किया जाएगा।वित्त मंत्री के तौर पर यह उनका तीसरा बजट है। 2023 में प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वे एक बजट हाथ से लिखी कॉपी से पढ़कर पेश कर चुके हैं, जो काफी चर्चा में रहा था।वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम बताया है। उन्होंने कहा कि नई विधानसभा में पेश होने जा रहा यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के विजन को और मजबूत करेगा।







