
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है।
पार्टी की ओर से जारी सूची में विभिन्न जिलों के लिए महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्रियों के नाम शामिल किए गए हैं। इन नियुक्तियों के साथ ही संगठन में महिला मोर्चा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भाजपा में लगातार हो रही संगठनात्मक नियुक्तियों के बीच अब महिला मोर्चा की यह सूची भी सामने आई है। नई जिम्मेदारी मिलने वाले पदाधिकारियों से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने की उम्मीद है।
भाजपा नेतृत्व की सहमति के बाद जारी इस सूची को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले समय में इन पदाधिकारियों की भूमिका संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण रहने वाली है।





