
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत के गिरने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने उन लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (सेवा तीर्थ) ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना दुःखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं और हादसे से प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, और सोमवार को जीवित बचे लोगों की तलाश और बचाव अभियान का दूसरा दिन है। अब तक, दशकों पुरानी इस बहुमंजिला इमारत के मलबे से 11 लोगों को बचाया जा चुका है। सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर में बहुमंजिला इमारत गिर गई थी। दिल्ली पुलिस और एनडीआरएस समेत अन्य टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।







