
बालोद। रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की बहनों को बड़ा तोहफा दिया। डौंडी लोहारा में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह-2026 में मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि प्रदेश की 67.28 लाख बहनों के बैंक खातों में अंतरित की।

इस दौरान ₹631 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खातों में भेजी गई। रक्षाबंधन से पहले मिली यह राशि बहनों के लिए स्नेह, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश लेकर आई है। कार्यक्रम का आयोजन लाल रघुवीर मैदान, डौंडी लोहारा, जिला बालोद में किया गया।






