रायपुर. राजधानी रायपुर में पेट्रोल को लेकर अचानक हड़कंप मच गया। मंगलवार रात 9 बजे के बाद शहर के कई पेट्रोल पंप बंद मिले, जिसके बाद लोगों को घंटों भटकना पड़ा। देर रात गाड़ियों की लंबी कतारें और खाली टैंक लेकर परेशान लोग नजर आए।
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दाम बढ़ने की आशंका में कुछ पंपों ने मनमर्जी से सप्लाई रोक दी। पार्टी नेता विजय कुमार झा ने गृह मंत्री और कलेक्टर से स्टॉक रजिस्टर जांचने और तुरंत बंद पंप खुलवाने की मांग की है। मामला अब राजधानी में बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है।




