
रायपुर: पूर्व मंत्री स्व.यशवंत राव मेघावाले की धर्मपत्नी यशोधरा मेघावाले का निधन हो गया है । उन्होंने आज शाम रायपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांसे ली। बताया जाता है, कि 90 वर्षीय यशोधरा मेघावाले पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी । मेघावाले परिवार का जनसंघ,बीजेपी और RSS से लंबा जुड़ाव रहा है । संयुक्त मध्य प्रदेश के दौर में स्वर्गीय यशवंत राव मेघावाले ने धमतरी जिले की कुरुद विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर तत्कालीन कांग्रेस सरकार को चौंका दिया था । इस दौरान गठित बीजेपी की पहली सरकार में स्वर्गीय यशवंत राव मेघावाले ने लगभग एक दर्जन विभागों का दायित्व संभाला था ।

जानकारी के मुताबिक,अंतिम यात्रा दिनांक 12 जून 2026 को प्रातः 10.30 बजे निवास सी 210 वल्लभ नगर रायपुर से प्रारंभ होगी अंतिम संस्कार 11 बजे मारवाड़ी विश्राम घाट पर किया जायेगा। शोकाकुल दीपक – सुरेखा मेघावाले,प्रभात – ज्योति मेघावाले प्रफुल्ल – पूजा मेघावाले (पुत्र – पुत्रवधू), किरण दाते- प्रतिभा टालाटूले दीपा – धनंजय वेलनकर (पुत्री – दामाद) ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है । श्रीमती यशोधरा मेघावाले के निधन पर बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं समेत समाजसेवियों और पत्रकारों ने दुःख प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की भी प्रार्थना की है !
संपर्क नंबर मो.- 9009413450




